फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गैंगरेप के मामले पुलिस में दर्ज किया छेड़खानी

गैंगरेप के मामले पुलिस में दर्ज किया छेड़खानी

Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले पुलिस में दर्ज किया छेड़खानी
अमर उजाला फॉलोअप....
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म में दर्ज किया छेड़खानी का केस
एक गांव की किशोरी से मंगलवार को पांच युवकों ने किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी मंगलवार की दोपहर खेत की तरफ गई थी। पांच युवकों ने उससे छेड़खानी की और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। कुछ देर बाद घर पहुंचे पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की सुस्ती से आरोपी पीड़िता के घरवालों पर सुलह का दबाव बनाने लगे। गांववालों को जानकारी होने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देर रात गांव में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बुधवार की सुबह पिता ने रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना पुलिस ने गांव के सैफ, साबिर, छोटे के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभी एक भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed