{"_id":"5cfe9010bdec220724489d0a","slug":"156018688810-deoria-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर सराफा व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर सराफा व्यापारी की मौत
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सराफा व्यापारी की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के यमुना गली निवासी रामचंद्र वर्मा के मझले पुत्र डबलू की गली में ही आभूषण की दुकान है। सोमवार की शाम किसी काम से मालगोदाम होते हुए रेलवे लाइन के दूसरी तरफ जा रहे थे। अंधेरे में दिखाई न देने से वह भटनी की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को ट्रैक से हटवाकर कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जीआरपी इंस्पेक्टर रवींद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।