फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महुआडीह में उधार मिठाई नहीं देने पीटा

महुआडीह में उधार मिठाई नहीं देने पीटा

Mon, 10 Jun 2019 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
महुआडीह में उधार मिठाई नहीं देने पीटा
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। रामपुर कारखाना के महुआडीह चौराहे पर मिठाई उधार नहीं देने से नाराज युवकों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोपी युवकों पर गल्ला बॉक्स में रखा रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुआडीह गांव निवासी मनोज की महुआडीह चौराहे पर चाय की दुकान है। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह दुकान पर ही थे। इसी बीच क्षेत्र के कुछ युवक दुकान पर आए। एक किलो मिठाई तौल कराकर पैक करा लिए और बिना रुपये दिए ही लेकर जाने लगे। इस पर दुकानदार ने उन्हें टोका और रुपये मांगने लगा। रुपये नहीं मिलने पर उधार मिठाई देने से मना करते ही युवक नाराज ही गए। वह सभी एक साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मनोज की लात घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि उसमें से एक युवक गल्ला बॉक्स में रखा करीब 3500 रुपये लेते चला गया। यह देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सभी युवक जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने सोमवार को थाने पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed