{"_id":"5cfe9003bdec2207114c175f","slug":"15601868753-deoria-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आपत्तिजनक पोस्ट पर हियुवा ने दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाटपाररानी। फेसबुक पर क्षेत्र के एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इससे हियुवा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए तहरीर में दिलीप ने बताया है कि क्षेत्र का ही एक युवक फेसबुक पर सीएम के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक पोस्ट किया जाता रहा है। मना करने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा। पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रही है। इससे हियुवा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। आरोपी युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बाबत एसओ शिवशंकर चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है, इसकी जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।