{"_id":"5cfe9000bdec22078c37101d","slug":"15601868717-salempur-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी से एक लाख पन्द्रह हजार रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सलेमपुर। नवलपुर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी से 1.15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात की भनक चौकी के पुलिस वालों को नहीं लग सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, मगर बदमाश हाथ नहीं लगे। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी तारा चन्द रिटायर्ड फौजी हैं। एसबीआई की नगर शाखा में उनका अकाउंट है। सोमवार को उन्होंने घरेलू काम के लिए 80 हजार रुपये निकाले। पहले से उनके पास 35 हजार रुपये थे। दोनों रकम एक झोले में रखकर दोपहर बाद 3.45 बजे वह आटो से अपने गांव जा रहे थे। जब वह नवलपुर पुलिस चौकी के पास ऑटो से उतर रहे थे तभी पीछे से हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार दो बदमाश रुपये से भरा झोला छीनकर भाग गए। उनके शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचते, बदमाश दूर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।