{"_id":"5cfe8ff3bdec22075f57a1d8","slug":"156018685814-deoria-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत के एक हत्यारोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजीत के एक हत्यारोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया
विज्ञापन
बंजरिया शुक्ल गांव में मृतक छात्र रंजीत के माता, पिता से मिलकर हत्यारों को अविलंब पकड़ने का आश्वासन देते सदर कोतवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली के मालीबारी में कोचिंग के छात्र रंजीत सिंह (17) की हत्या के एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बाल सुधार गृह भेज दिया। शनिवार को ही स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रविवार की रात को बैकुंठपुर और बिहार के कुछ हिस्सों में छापेमारी की।
शनिवार की सदर कोतवाली क्षेत्र के मालीबारी में कोचिंग पढ़ने आए खुखुंदू के बंजरिया शुक्ल गांव निवासी 12वीं के छात्र रंजीत सिंह की साथ के छात्रों ने पिटाई और बाइक चढ़ाकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटने से रंजीत की मौत हुई थी। मौके से पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को न्यायालय के लिए चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया। रविवार की रात को सदर कोतवाली पुलिस ने दल बल के साथ बैकुंठपुर और बिहार के कुछ हिस्सों में छापेमारी की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। अहिल्यापुर गांव के रहने वाले आरोपियों के परिवार के कुछ सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली है। जल्द ही शेष चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़ित के घर पहुंचे कोतवाल, कार्रवाई का दिया भरोसा
खुखुंदू। छात्र रंजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार सहित पूरे गांववाले आक्रोशित हैं। सोमवार को सदर कोतवाल स्वयं बंजरिया गांव पहुंच रंजीत के माता-पिता से मिले। उन्होंने परिवारवालों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाल को दरवाजे पर देखते ही रंजीत की बीमार मां दहाड़े मारकर रोते हुए पति के पास पहुंच गईं और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। पति विजय प्रताप पत्नी को समझाते हुए खुद रो पड़ रहे थे। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने दिलासा देते हुए बताया कि लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पिता ने कोचिंग संचालक को भी घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने परिवारवालों आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत रहे, किसी भी सूरत में कोई आरोपी बचने नहीं पाएगा। पुलिस लगातार काम कर रही है।