{"_id":"5cfd526dbdec22075c118a3e","slug":"15601055739-deoria-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीबाजार से तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, चार घटनाओं का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गौरीबाजार से तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, चार घटनाओं का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
तीन अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार
चार घटनाओं का पर्दाफाश, लुटेरों के पास से तीन तमंचे और 70,500 रुपये बरामद
गौरीबाजार पुलिस और विशेष टीम को रविवार की सुबह मिली सफलता
गोरखपुर और बिहार के रहने वाले हैं तीनों लुटेरे, कई घटनाएं कर चुके हैं
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार पुलिस और एसपी की विशेष टीम ने तीन अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार लूट की चार घटनाओं का पर्दाफाश किया। उनके पास से तीन तमंचे और 70,500 रुपये बरामद किए गए। गौरीबाजार, खुखुंदू और गोरखपुर के झंगहा इलाके में तीनों ने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। दो पीड़ितों ने पहुंचकर लुटेरों की पहचान की। पुलिस ने तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि गौरीबाजार एसओ विनय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश राय, दिलीप कुमार, कांस्टेबल श्रीकांत बिंद, संकठा प्रसाद, रामअशीष के साथ रविवार की सुबह गुरुचघाट पुल के पास मौजूद थे। उसी समय विशेष टीम के एसआई घनश्याम सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, सुदामा यादव, मेराज खां, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार और विमलेश भी पहुंच गए। लूट की घटनाओं पर चर्चा के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोरखपुर के झंगहा के नई बाजार की तरफ से लाल रंग की बाइक से तीन युवक आ रहे हैं। तीनों ने दोनों जिलों में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के सभी लोग छिपकर इंतजार में लगे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे तीनों आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अर्जुन निषाद पुत्र विद्यासागर निषाद, निवासी चिलबिलवा उनौला, पिपराइच, गोरखपुर, कार्तिक कुमार भारती उर्फ साहिल पुत्र भगवान प्रसादी भारती निवासी रुकुंदीपुर, थाना धुरौंदा, सिवान, बिहार हाल मुकाम सेमरा नंबर एक शाहपुर गोरखपुर और सोनू मौर्य पुत्र मुरलीधर मौर्य निवासी रमलखना सिपाही टोला, खोराबार, गोरखपुर बताया। उनके पास से तीन तमंचे और 70,500 रुपये बरामद हुए। तीनों ने 26 मई को गौरीबाजार में गैस एजेंसी के सेल्समैन बूधन चौहान निवासी बसडीला एकौना से 40 हजार रुपये, छह जून को खुखुंदू के मुसैला के रहने वाले कोल्ड ड्रिंक्स के सेल्समैन श्रीराम यादव से 76 हजार रुपये, मईल और गोरखपुर के झंगहा में एक लूट की बात कबूल की। दोनों सेल्समैनों ने पुलिस लाइंस पहुंचकर लुटेरों की पहचान कर ली। एएसपी शिष्यपाल ने लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की सिफारिश एसपी से करने की बात कही।
इनसेट में-
आठ साल से गांव नहीं गया कार्तिक
बिहार के सिवान जिले के रुकुंदीपुर गांव का रहने वाला कार्तिक कुमार भारती आठ साल से गांव नहीं गया। लूट की घटनाओं में वह गोरखपुर जेल में बंद था। छूटकर लौटा तो मकान मालिक ने घर खाली करा दिया। इसके बाद उसने दूसरे मकान को किराए पर ले लिया। जेल में तीनों की दोस्ती हुई। अधिकांश घटनाओं में तीनों साथ रहते हैं।