फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आईआरसीटीसी पर दो आईडी होने पर होगी जेल

आईआरसीटीसी पर दो आईडी होने पर होगी जेल

Fri, 07 Jun 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी पर दो आईडी होने पर होगी जेल
रेल - फोटो : self
देवरिया। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) पर दो आईडी होने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी। रेल मंत्रालय ने आरपीएफ को जांचकर कार्रवाई और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पत्र मिलने के बाद आरपीएफ ने जांच शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी का गठन कर रेल मंत्रालय ने खानपान, पर्यटन, आय बढ़ाने और अन्य गतिविधियों को सौंप दिया। इसका उद्देश्य रेल सेवाओं का व्यवसायीकरण करने के साथ ही पब्लिक प्राइवेट साझेदारी से उन्नयन करना था। ट्रैवेल्स एजेंटों के माध्यम से पर्यटन की सुविधा यात्रियों को दी जाती है। इस पर टिकट भी बनने में कम वक्त लगता है। बाद में इसका दुरुपयोग होने लगा है। एक-एक एजेंट कई आईडी बनाकर टिकट बनाने का काम करने लगे। इससे अन्य यात्रियों को दिक्कत होने लगी। रेल मंत्रालय ने इसका संज्ञान लिया। रेल मंत्रालय ने आरपीएफ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। आईआरसीटीसी के जिन एजेंटों के पास दो आईडी मिलेगी, उन पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। रेल मंत्रालय ने आरपीएफ से जांचकर कार्रवाई और पूरी रिपोर्ट मांगी है। इस बाबत आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय ने बताया कि रेल मंत्रालय का आदेश मिला है, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed