फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार भाइयों ने मिलकर की थी रामप्रवेश की हत्या

चार भाइयों ने मिलकर की थी रामप्रवेश की हत्या

Fri, 07 Jun 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
चार भाइयों ने मिलकर की थी रामप्रवेश की हत्या
Murder
देवरिया। एकौना थानाक्षेत्र के सचौली पटवनियां गांव निवासी रामप्रवेश यादव की हत्या का राजफाश हो गया है। गांव के ही चार भाइयों ने मिलकर रामप्रवेश की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया, एक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी किरीट राठोड के निर्देश पर रुद्रपुर कोतवाल गिरिजेश कुमार तिवारी, एसआई महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल राकेश कुमार, राजू पासवान, महिला कांस्टेबल शशिकला यादव हत्यारोपियों की तलाश में जुटे थे। कछार इंटर कॉलेज के पास वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उस ओर से गुजर रहे लाल रंग की बाइक को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तीन युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: हरिकेश यादव, राजू यादव और संजय यादव निवासी सचौली पटवनिया थाना एकौना बताया। कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने बताया कि पुरानी रंजिश में बुधवार को रामप्रवेश को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए। भिरवां और पटवनिया गांव के सीवान में ले जाकर चारों भाइयों ने उसे खूब शराब पिलाया और हत्या कर दी। घर से नीले रंग के प्लास्टिक की बोरी, सफेद गमछा और लाल रंग के प्लास्टिक की डोरी लाए थे। बाइक से सिलहटा पश्चिम बांध के नीचे में शव को फेंक दिया। एएसपी शिष्यपाल ने हत्या का राजफाश करने वाले कोतवाल रुद्रपुर की टीम को शाबाशी दी।
विज्ञापन


प्रतिशोध की ज्वाला ने शादी से पहले पहुंचाया जेल
रामप्रवेश यादव की हत्या में शामिल हरिकेश यादव की नौ जून को शादी तय थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। इलाके के ही एक गांव में उसकी बरात जानी थी। हरिकेश ने बताया कि पिता की हत्या रामप्रवेश यादव के परिवारवालों ने काफी पहले कर दी थी। चारों भाई प्रतिशोध की ज्वाला में जल रहे थे। बीच में संबंध इसलिए ठीक कर लिए थे कि हत्या के बाद किसी को शक न होने पाए। मौका देखकर रामप्रवेश की हत्या कर दी। सिर पर सेहरा बांधकर जाने की बजाय वह जेल चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed