{"_id":"5cfaa023bdec22076e31bf94","slug":"155992886110-deoria-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
बिजनेस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। भिंगारी-भवानी छापर मार्ग पर शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
खामपार थाना के करजनिया गांव निवासी राजवंशी की पत्नी किशोरी देवी (50) अपने नाती के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। शाम करीब 4 बजे अभी वह भवानी छापर चौराहा के समीप पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गई। सिर में चोट लगने से महिला सड़क पर अचेत हो गई। लोगों की मदद से घर वाले उसे न्यू पीएचसी चकिया कोठी लाए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने भाटपाररानी रेफर कर दिया। महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।