फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंका

किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंका

Wed, 29 May 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंका
प्रियंका गोड़ - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू (देवरिया)। थानाक्षेत्र के हरखौली गांव के पास सूखे नाले में बुधवार को किशोरी की हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। किशोरी के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बड़हड़ा निवासी बिजाधर की बेटी प्रियंका गोड़ (17) किसी काम से मंगलवार की सुबह 11 बजे घर से निकली थी। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह चरवाहों ने महुई श्रीकांत सिवान के पास हरखौली सूखे नाले के पास किशोरी का शव देखा। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पिता बिजाधर गोड़ ने शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो किशोरी के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले। एसओ ने बताया कि किशोरी के गले पर निशान से प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद शव छिपाने के लिए यहां फेंका गया है। पिता बिजाधर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक युवक से विवाद के कारण चर्चा में आई थी प्रियंका
खुखुंदू। अपने स्वभाव व व्यवहार को लेकर प्रियंका पूरे इलाके में चर्चित रही। आए दिन विवादों के कारण वह थाने का चक्कर लगाती रहती थी। करीब एक साल पूर्व ही उसने क्षेत्र के एक युवक पर एससी-एसटी एक्ट, घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराई थी। प्रियंका की हत्या को लोग उस घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं। बड़हड़ा निवासी बिजाधर गोड़ की छह बेटियां हैं, जिनमें तीन का विवाह कर चुके हैं। मजदूरी कर वह अन्य तीन बेटियों का भरण-पोषण करते रहे हैं। प्रियंका चौथे नंबर पर थी। अक्सर वह बिना बताए घर से निकल जाती थी और फिर खुद लौट आती थी। मंगलवार को भी वह बिना बताए कहीं चली गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बताते हैं कि पिछले वर्ष उसका क्षेत्र के ही एक युवक से विवाद हो गया था। इस मामले में उसने 14 अप्रैल 2018 को थाने में तहरीर देकर युवक पर घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने का आरोप लगाई थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पांच माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद फिर प्रियंका ने घर में घुसकर मारपीट और धमकी का केस उसी युवक पर दर्ज कराया। इस बार भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही। दो सप्ताह बाद आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पुलिस ने चुनाव के दरम्यान आरोपी पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई भी की। फिलहाल हत्या के पीछे तमाम कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed