{"_id":"5ceebebebdec2207532a6e94","slug":"15591503189-deoria-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सड़क पार करते समय एक वृद्ध किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की रात भाटपाररानी के जसुई गांव के पास हुई। गोरखपुर के निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
भाटपाररानी थानाक्षेत्र के जसुई गांव निवासी विजय प्रताप मंगलवार की रात को कहीं गए थे। लौटते समय गांव के पास ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे। चालक वाहन लेकर भाग गया। परिवार और गांववालों ने घायल विजय प्रताप को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिवारवाले मेडिकल कॉलेज न ले जाकर गोरखपुर में ही एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के दौरान विजय प्रताप ने दम तोड़ दिया। परिवारवाले शव लेकर लौट आए। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत हो गई।