फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पंकज शाही के मौत की हो सीबीआई जांच

पंकज शाही के मौत की हो सीबीआई जांच

Wed, 29 May 2019 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पंकज शाही के मौत की हो सीबीआई जांच
इंस्पेक्टर पंकज कुमार शाही की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। सिद्धार्थनगर में तैनात साइबर सेल के प्रभारी पकड़ी बाबू निवासी इंस्पेक्टर पंकज शाही की संदिग्ध हाल में हुई मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। ग्रामीण इसे सीधे-सीधे हत्या मान रहे हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बुधवार को उनके गांव पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

पंकज शाही की पत्नी और बच्चा गोरखपुर में रहते थे। गांव पर माता-पिता व भाई का परिवार था। गांव के लोगों ने बताया कि पंकज कुमार शाही की ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारियों में गिनती होती थी। पिता कृपा नारायण शाही, ग्राम प्रधान अभय प्रताप शाही, शिक्षक अरुण शाही, चचेरे भाई मुकेश शाही ने कहा कि 22 मई को रात में ड्यूटी से आकर पंकज पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में सोए। उनकी टेबल पर भोजन का पैकेट, पर्स, कुछ रुपये आदि वैसे ही पड़ा था। उनकी 23 मई को मतगणना के समय ड्यूटी थी, जिसमें भी वह अनुपस्थित रहे। उसके बाद कमरे में उनका शव पांच दिनों तक पड़ा रहा। कमरे से सड़ांध भरी दुर्गंध आने पर आसपास के लोग पहले तो समझे कि कहीं कोई चूहा मरा होगा, मगर 28 मई की रात्रि में जब पुलिस लाइन के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे तो उनके कमरे से आ रही दुर्गंध पर चौंक गए। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए। तब मौके पर पहुंचे एसपी और सीओ सहित अनेक अधिकारियों ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दिए। परिजनों का कहना है कि पांच दिन तक उनकी विभाग की ओर खोज खबर ना लेना, आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द करना, इस तरह की जल्दबाजी दिखाना यह साबित करता है कि हत्या के पीछे कोई कारण होगा। घरवालों ने घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है। उधर, बुधवार को गांव पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण अधिकारी की सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधिकारियों की ओर से पांच दिनों तक तलाश न किया जाना, उनकी खोज खबर नहीं लेना दर्शाता है कि इनकी साजिश के तहत हत्या की गई है। इसकी सीबीआई जांच जरूरी है। इसके लिए वह खुद प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed