फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नदी में मिली बढ़ई की लाश, हत्या की आशंका

नदी में मिली बढ़ई की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
नदी में मिली बढ़ई की लाश, हत्या की आशंका
रामपुर कारखाना। घर से लापता बढ़ई की बुधवार को कोटवा गांव के पास छोटी गंडक नदी में लाश मिली है। रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। कोटवा गांव निवासी रामनरेश प्रसाद (60) बढ़ई का काम करते थे। मंगलवार रोजाना काम के सिलसिले में नदी के रास्ते होते हुए कोन्हवलिया जाते थे। मंगलवार की सुबह भी उसी तरफ गए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। घरवाले अभी खोजबीन कर रहे थे, इसी बीच बुधवार की सुबह गांव के उत्तर तरफ नदी में शव उतराता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो शिनाख्त रामनरेश के रुप में हुई। उनकी मौत से पत्नी चांदमती, बेटे अनिल और बिट्टू का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी का आरोप है कि पति की हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया गया है। एसओ विनय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed