{"_id":"5ceebeaebdec22074e013de3","slug":"155915030113-deoria-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने घर से भगाया, पिता ने पूछा तो की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सौतेली मां ने घर से भगाया, पिता ने पूछा तो की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली मां ने घर से भगाया, अनाथालय में मिली किशोरी
दिल्ली से लौटे पिता ने पूछा तो पत्नी ने उस पर भी किया हमला
तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव का मामला, घायल का चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रिश्तों को शर्मसार करते हुए महिला ने पति की अनुपस्थिति में सौतेली बेटी को पीटकर घर से भगा दिया। गोरखपुर जाकर अनाथालय में शरण ली बेटी ने किसी तरह पिता को जानकारी दी। दिल्ली में रह रहा पिता आनन-फानन में घर लौटा और प्रतिरोध किया तो पत्नी ने उस पर भी हमला कर दिया। मामला तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई। उससे एक 15 साल की बेटी है। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की। बेटी को सौतेली मां के पास छोड़कर वह रोजगार के लिए दिल्ली चला गया। बताते हैं कि करीब 15 दिन पहले सौतेली मां ने किशोरी को मारपीट कर घर से भगा दिया। किशोरी किसी तरह गोरखपुर पहुंची और वहां के अनाथालय में शरण ली। दो दिन पहले उसने किसी के मोबाइल से दिल्ली में रहने वाले पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी। बेटी के फोन के बाद पिता आनन-फानन में दिल्ली से बुधवार को गांव पहुंचा। उसने पत्नी से बेटी को मारपीट कर भगाने का कारण पूछा तो नाराज पत्नी उसकी पिटाई करने लगी। धारदार हथियार से हमला कर चेहरे पर गहरा जख्म कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी पीड़ित ने अभी तरकुलवा पुलिस को नहीं दी है। वहीं, उसकी बेटी अभी भी गोरखपुर अनाथालय में है। इस बाबत तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।