{"_id":"5ceebeabbdec2207594b1f9f","slug":"155915029813-deoria-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मोहल्ले से एक ही रात दो बोलेरो चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक मोहल्ले से एक ही रात दो बोलेरो चोरी
विज्ञापन
एक मोहल्ले से एक ही रात दो बोलेरो चोरी
भीखमपुर रोड मोहल्ले का है मामला, एक मामले में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। वाहन चोरी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार की रात भीखमपुर रोड से दो बोलेरो चोरी हो गई। एक मामले में तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दूसरे मामले में तहरीर पड़ी है।
गौरीबाजार नगर पंचायत के रहने वाले ऐनुलहक की बोलेरो गाड़ी भीखमपुर रोड के रहने वाले शुभम चलाते थे। मंगलवार की रात वह अपने दरवाजे पर बोलेरो खड़ी कर परिवार के सदस्यों के साथ सोए थे। बुधवार की सुबह जगे तो बोलेरो नहीं देखकर चिंता हुई। इधर-उधर खोजने के बाद उसे चोरी का अहसास हुआ। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। दूसरी बोलेरो भी इसी मुहल्ले से चोरी हुई। सिवान जिले के मैरवां थानाक्षेत्र के सेवापुर गांव निवासी अभिमन्यु सिंह भीखमपुर रोड में किराए की मकान में रहते हैं। मंगलवार की रात वह बोलेरो दरवाजे पर खड़ी कर सो रहे थे। रात में किसी समय उनकी बोलेरो चोरी हो गई। जानकारी होने पर उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे मामले की जांच की जा रही है।