फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   होता रहा इंतजार, झांसा देकर दूल्हा फरार

होता रहा इंतजार, झांसा देकर दूल्हा फरार

Wed, 22 May 2019 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
होता रहा इंतजार, झांसा देकर दूल्हा फरार
shadi
देवरिया। फिल्मी स्टाइल में एक युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम में फंसाया। दबाव देकर शादी भी तय करा ली। शादी से पूर्व की रस्मे पूरी कर ली गई, मगर ऐन वक्त पर जब बरात आनी हुई तो वह भाग गया। देर रात तक बरात के इंतजार के बाद जब लड़की वालों ने संपर्क साधा तो युवक का कहीं अता-पता नहीं था। यहां तक कि उसने अपने घर का जो पता दिया था, वह भी फर्जी निकला। मामला रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव का है। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम दूसरे जिले के एक गांव से बारात आनी थी। विवाह और बरातियों के स्वागत की सारी तैयारियां हो चुकी थी। कन्या पक्ष के रिश्तेदार दरवाजे पर जुटे थे। मंगल गीतों के साथ ही नाश्ता, भोजन का दौर चल रहा था। सभी लोग बरात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब रात 11 बजे तक बरात नहीं पहुंची तो रिश्तेदार लौटने लगे। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग पता लगाने युवक के बताए पते पर पहुंचे। रातभर तलाश करने के बाद भी न तो दूल्हा मिला और न ही उसका गांव। युवक ने अपना नाम और पता फर्जी बताया था। वही नाम व पता शादी कार्ड पर भी छपा था। सूत्रों के मुताबिक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। युवती की जिद पर ही परिजन शादी के लिए तैयार हुए थे। मंगनी और वरक्षा की रस्में एक मंदिर में हुई थी। इसमें दूल्हे के फर्जी परिजन भी आए थे। लड़का-लड़की के एक-दूसरे के पसंद होने से घरवालों ने भी कोई छानबीन की जरूरत नहीं समझी। मांग के अनुसार अंगूठी, कुछ नकदी पहले ही दे दी गई। इस जालसाजी से परिजन के साथ ही पूरा गांव हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed