फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने जहर खाकर दी जान

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने जहर खाकर दी जान

Sat, 04 May 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने जहर खाकर दी जान
भटनी। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी। घटना भटनी थानाक्षेत्र के दादर टोला गांव में शुक्रवार देर रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक के हाथ से सल्फास की गोली मिली है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के जिगिना दीक्षित गांव के दादर टोला निवासी इंद्रजीत यादव (55) का परिवारीजनों से शराब पीने को लेकर अक्सर तकरार होती थी। शुक्रवार शाम को शराब के नशे में देख पत्नी सूरसती देवी और मां लक्ष्मीना देवी ने इंद्रजीत को टोका। इस दौरान उनमें जमकर नोकझोंक भी हुई। नाराज होकर इंद्रजीत चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने इंद्रजीत को घर के पास जमीन पर गिरा देखकर शोर मचाया। लोग उसे पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के एक हाथ में सल्फास की गोली तो दूसरे में शराब की बोतल बरामद किया है। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रजीत के मौत की खबर सुनते ही मां, पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत थानाध्यक्ष अश्वनी राय ने बताया कि अब तक कि जांच में शराब पीने के विवाद में जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है। उसके हाथ से सल्फास की गोली मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed