फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के निशाने पर हैं शिक्षक के करीबी

पुलिस के निशाने पर हैं शिक्षक के करीबी

Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के निशाने पर हैं शिक्षक के करीबी
up police - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक जाकिर हुसैन के करीबियों को भी पुलिस ने निशाने पर ले लिया है। पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है। उधर, साइबर सेल ने भी सर्विलांस के जरिए शिक्षक के संपर्कों और कारगुजारियों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पथरदेवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात जाकिर हुसैन ने पुलवामा कांड को लेकर फेसबुक पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तो सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब पुलिस उन लोगों को भी तलाशने में जुटी है, जिन्होंने फेसबुक जाकिर की पोस्ट के समर्थन में अपना कमेंट लिखा है। इनमें कई स्थानीय लोग भी शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में साइबर सेल की टीम भी शिक्षक के मोबाइल फोन को खंगाल रही हैं। इसके पूर्व भी किए गए कई पोस्ट की जांच हो रही है। पूरे क्षेत्र में उस शिक्षक के खिलाफ माहौल बना है। इस बाबत बघौचघाट थाना प्रभारी अजय ओझा ने बताया कि शिक्षक के बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना में धाराएं बढ़ सकती हैं। शिक्षक के पोस्ट के समर्थन में लिखने वाले भी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed