फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत चार पर केस

डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत चार पर केस

Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत चार पर केस
UP POLICE - फोटो : SELF
सलेमपुर। एक माह पूर्व सागौन का आठ पेड़ चोरी हो गया था। इस मामले में लार पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर उकिना गांव निवासी योगेश तिवारी के खेत में दर्जनों सागौन का पेड़ है। एक माह पूर्व इनका आठ सागौन का पेड़ चोरी हो गया, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने राम राधिका डिग्री कॉलेज के प्रबंधक समेत चार लोगों पर कीमती पेड़ चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रभावशाली कॉलेज प्रबंधक के दबाव में आई लार पुलिस केस दर्ज नहीं की। स्थानीय पुलिस के इस रवैया से परेशान पीड़ित ने एसपी से इसकी शिकायत की। बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल करती रही। इसके बाद वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर स्थानीय पुलिस की लापरवाही और चोरी की घटना की शिकायत 23 अगस्त को किया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उकिना गांव निवासी कॉलेज प्रबंधक अरविंद तिवारी, मंगरु, ईश मुहम्मद समेत स्कूल के एक चौकीदार पर मंगलवार को चोरी का केस दर्ज कर लिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना मेरे आने से पहले का है। उच्चाधिकारियों के स्तर से जो शिकायत सामने आई, उस आधार पर प्रबंधक समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed