फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बस में रखा था ज्वलनीश पदार्थ, पुलिस ने पकड़ा

बस में रखा था ज्वलनीश पदार्थ, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 03 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बस में रखा था ज्वलनीश पदार्थ, पुलिस ने पकड़ा
शहर के सुभाष चौक पर अनुबंधित बस से पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ उतरवाया यात्रियो के शिकायत पर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। गोरखपुर से आ रही एक अनुबंधित बस में 30 लीटर केमिकल पकड़ा गया है। किसी यात्री की सूचना पर चौकन्नी हुई पुलिस ने सुभाष चौक पर गैलेन को नीचे उतारा। केमिकल से शराब तैयार की जाती है। हालांकि पुलिस को केमिकल के मालिक की जानकारी नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस ने बस को छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम एक अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। गैलेन में 30 लीटर केमिकल रखकर कोई यात्री बस में बैठ गया। इस बात की जानकारी परिचालक को नहीं हुई। रास्ते में गैलेन गिर गया और गैलेन लीक होने के चलते केमिकल गिरने लगा। केमिकल जिस यात्री के पैर पर पड़ा उसके पैरों में जलन होने लगी। किसी यात्री ने देवरिया सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सुभाष पर उसे रोक लिया। उसमें गैलेन निकाला गया। पुलिस ने इसे रखने वाले की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बस को छोड़ दिया और केमिकल अपने पास ले गई। बाद में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इस केमिकल से अवैध शराब तैयार की जाती है। एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि केमिकल को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed