फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस कस्टडी से भागे दो पशु तस्कर

पुलिस कस्टडी से भागे दो पशु तस्कर

Sat, 27 Apr 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भागे दो पशु तस्कर
up police - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/तरकुलवा। कुशीनगर से देवरिया जेल लाए जा रहे दो पशु तस्कर पुलिस के सामने जीप से कूदकर भाग गए। मामला शुक्रवार की देर शाम तरकुलवा थानाक्षेत्र मुंडेरा बाबू चौराहे का है। सूचना मिलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। एक सिपाही की तहरीर पर तरकुलवा पुलिस ने देर रात केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कुशीनगर के तरयासुजान पुलिस ने चार पशु तस्करों आशिक पुत्र रइसुद्दीन, आशिक पुत्र नसरूद्दीन, हैदर और तौफीक को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार की दोपहर सिपाही सोनू और विश्वजीत ने चारों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। वहां से जमानत खारिज होने पर दोनों सिपाही चारों तस्करों को जीप में बैठाकर जिला कारागार देवरिया आ रहे थे। तरकुलवा के मुंडेरा बाबू चौराहे पर भीड़ होने के चलते चालक ने गति धीमी की। इसी दौरान चलती जीप में हथकड़ी निकालकर आशिक पुत्र रइसुद्दीन और आशिक पुत्र नसरूद्दीन निवासी अजीत मल्ल, बाबरपुर, औरैया कूदकर भागने लगे। जीप रोकवाकर सिपाही सोनू ने पीछा शुरू किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं सका। सोनू ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात सिपाही सोनू ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बाबत तरकुलवा एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुशीनगर की पुलिस के साथ ही फरार पशु तस्करों की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed