फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तीन नामजद और एक अज्ञात पर जानलेवा हमला का केस

तीन नामजद और एक अज्ञात पर जानलेवा हमला का केस

Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
तीन नामजद और एक अज्ञात पर जानलेवा हमला का केस
यूपी पुलिस - फोटो : pti
देवरिया। पिपरपाती गांव में दो मार्च की शाम हुए विवाद के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमला और छिनैती का केस दर्ज किया है। आरोपी बनाए गया पक्ष पहले ही केस दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन

भीखमपुर रोड के रहने वाले मिथिलेश मिश्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनके पिता ठेकेदार हैं। पिपरपाती गांव में नई सड़क बनाई जा रही थी। उसी दौरान एक चालक ने नई सड़क पर ट्रक चढ़ा दिया। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मजदूरों को देने के लिए रखे 20 हजार रुपये छीन लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गरुणपार मोहल्ला निवासी मुन्ना जायसवाल, सत्येंद्र जायसवाल, पवन जायसवाल और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमला, छिनैती, सरकारी कार्य में बाधा समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इससे पूर्व सत्येंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ इन्हीं धाराओं में रविवार को केस दर्ज किया गया था। सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि दोनों पक्ष से केस दर्ज हो गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed