{"_id":"5bd4a020bdec22342b7f9711","slug":"141540661280-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों के खिलाफ डकैती समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लोगों के खिलाफ डकैती समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोर्ट के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना इसी साल 20 मई की है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली के मुड़ाडीह गांव निवासी रामप्रवेश पांडेय का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। इसी को लेकर 20 मई को पट्टीदारों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और वहां से पीजीआई लखनऊ में उपचार कराया। ठीक होकर लौटने के बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी अमरनाथ पांडेय, समरनाथ पांडेय, दिग्विजयनाथ पांडेय, दीपू पांडेय और रामानुज तिवारी के खिलाफ बलवा, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।