फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बदले की आग में जल रहा परिवार

बदले की आग में जल रहा परिवार

Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बदले की आग में जल रहा परिवार
बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में आरोपी के घर से धारदार हथियार बरामद कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। दंपती की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एक दूसरे के दरवाजे पर जाना तो दूर लोग बात करने से कतरा रहे हैं। गांव में आने-जाने वालों को देख दरवाजे पर बैठे लोग अपने घरों में चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र के बांसदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में रामदरश और इंदू की हत्या के बाद बर्बाद हुआ परिवार प्रतिशोध की आग में जल रहा है। यह विवाद साढ़े चार डिस्मिल जमीन के लिए वर्षों से दो पट्टीदारों के बीच चला आ रहा है। लेकिन वर्चस्व की जंग में दोनों परिवार अपनी जिद पर अड़े हैं। एक साल में दोनों परिवार के तीन सदस्यों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके बदले की भावना कम होने का नाम नहीं ले रही है। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हैं और गांव में सन्नाटा पसरा है। इस घटना को लेकर गांववाले भयभीत हैं। कोई अगर गांव के किसी सदस्य से घटना से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश कर रहा है तो लोग कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के सामने से भागे आरोपी
भाटपाररानी। बुधवार को खामपार एसओ मिथिलेश राय मयफोर्स दोपहर में आरोपियों के घर दबिश दिए। घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं। जवाहर यादव के घर पुलिस ने धारदार हथियार बरामद की। पुलिस को जानकारी मिली कि एक आरोपी के घोठा पर कुछ लोग छिपे हैं। पुलिस ने उधर रुख किया तो झोपड़ी में छिपे तीन आरोपी पुलिस के सामने से ही भाग निकले। पुलिस ने हाथ में रिवाल्वर लिए आरोपियों का पीछा की। लेकिन आरोपी स्याही नदी पार कर बिहार निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में है पुलिस की आवाजाही
भाटपाररानी। पुलिस ने मौके से पांच खोखा और दो कारतूस बरामद किया है। दंपति की हत्या के बाद बेटे और बेटियों के सिर से मां, बाप का साया उठ गया। गांव में कुछ देर के अंतराल पर पुलिस की आवाजाही हो रही है।


विवादित जमीन में फौजी का अंतिम संस्कार
भाटपाररानी। एक साल पूर्व जिस जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी नत्थू यादव की हत्या हुई थी। उसी विवादित जमीन में उसके घरवालों ने फौजी का अंतिम संस्कार किया था। पट्टीदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed