{"_id":"5a1d9caf4f1c1b686a8b6412","slug":"141511890095-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में युवक जख्मी, आंख फूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में युवक जख्मी, आंख फूटी
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तारासारा गांव के रहने वाले एक युवक को दो युवकों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट में उसकी एक आंख फूट गई। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जख्मी युवक की तहरीर पर जमुनही गांव के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज की है।
तारासारा गांव के रहने वाले रामकुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 27 तारीख को अपने साथी लखनाघाट निवासी सुमित पांडेय के साथ भलुअनी गांव में अपने ननिहाल जा रहा था। बैरिया चौराहे पास जमुनही गांव के दो युवकों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि जमुनही के दोनों युवक दबंगई दिखाने के लिए उसे पहले भी धमका चुके हैं। उन लोगों ने रामकुमार की पिटाई की। पिटाई के दौरान उसकी आंख में चोट लग गई। डॉक्टरों के अनुसार रामकुमार की आंख फूट गई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने रामकुमार की तहरीर पर जमुनही गांव निवासी विनय पांडेय और जितेंद्र शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज की है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि आरोपी युवकों की तलाश चल रही है। वह जल्दी ही पुलिस के गिरफ्त में होगें।