फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार पहिया के ठोकर से अधेड़ की मौत

चार पहिया के ठोकर से अधेड़ की मौत

Sun, 03 Sep 2017 06:11 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
चार पहिया के ठोकर से अधेड़ की मौत
देवरिया। बरहज मार्ग पर स्थित बैरौना चौराहे पर रविवार की सुबह चार पहिया की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। भलुअनी थानाक्षेत्र के हाटा गांव के रहने वाले अशोक सिंह 55 खेती से परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की सुबह किसी काम से वह बाइक से भलुअनी चौराहे पर जा रहे थे। अभी देवरिया-बरहज मार्ग के बैरौना चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से जा रहे चार पहिया वाहन ने उनके बाइक में ठोकर मार दिया। इससे वह गिरकर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। पत्नी इंद्रावती देेवी, बेटा राजू ऊर्फ विकास, बेटियां नीतू और प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। जिला अस्पताल पहुंचे सभी बदहवाश थे। सूचना मिलने के बाद भलुअनी पुलिस ने चार पहिया वाहन की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed