{"_id":"594f91714f1c1be0688b466a","slug":"141498386801-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर मां की मौत, बेटी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में जलकर मां की मौत, बेटी झुलसी
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल (देवरिया)। एक गांव में महिला संदिग्ध हालत में जलकर मर गई। वहीं, उसकी बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। गंभीर हालात में बच्ची का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना के दौरान घर पर कोई परिवार का सदस्य नहीं था। आग की लपट देख लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
बलिया जिले के खुजरी थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी रामविलास साहनी की बेटी सविता की शादी वर्ष 2010 में मईल थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के मुकेश साहनी के साथ हुई थी। मुकेश एक वर्ष पूर्व ओमान कमाने के लिए चला गया। एक सप्ताह पूर्व वह ओमान से घर आया। पुलिस की माने तो शनिवार की शाम पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घर वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और परिवार के सभी सदस्य दरवाजे पर जाकर बैठ गए। इससे खफा सविता ने रात करीब 8 बजे अपने शरीर में आग लगा लिया। आग की चपेट में आने से इसकी पांच वर्षी बड़ी बेटी शिवानी भी जल गई। शोर पर पहुंचे गांव वालों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। महिला की मौके पर मौत हो गई। बुरी तरह झुलसी शिवानी जीवन और मौत से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जूझ रही है। वहीं डेढ़ वर्षीय छोटी बेटी सालोनी अपनी दादी के पास घोठा पर घटना के दौरान थी। रविवार को बरहज तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए भेजा। एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।