फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद

आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद

Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 24 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद
खुखुंदू, परसिया चंदौर के हरखपुरा टोले में स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। बंद पड़े निजी विद्यालय की भूमि पर बिना अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों और प्रबंधक के बीच विवाद बढ़ने पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने काफी प्रयासों के बाद विवाद को शांत किया। बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित न करने की हिदायत दी। पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में भी ले लिया।
विज्ञापन

एसओ परमाशंकर यादव के मुताबिक परसिया चंदौर के हरखपुरा टोला निवासी रामनाथ प्रसाद ने कई वर्ष पहले कक्षा एक से पांच तक प्राइवेट विद्यालय खोला था। वर्तमान में विद्यालय बंद है। भवन खंडहर हो गया। अनुसूचित जाति की बस्ती के लोगों ने विद्यालय को ग्राम समाज की भूमि में होने का हवाला देते हुए आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया। गुरुवार को गांववालों ने विद्यालय की जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे थे। रामनाथ ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर वाद विवाद होने लगा। मामला बढ़ता देख रामनाथ ने थाने पर सूचना दी। बरहज से राजस्व टीम भी आ गई। उन्होंने कहा कि अग्रिम फैसले तक प्रतिमा थाने में सुरक्षित रखी रहेगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed