फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किराना की दुकान से 75 हजार रुपये की लूट

किराना की दुकान से 75 हजार रुपये की लूट

Sat, 01 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
किराना की दुकान से 75 हजार रुपये की लूट
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवां मीरछापर चौराहे पर शनिवार की शाम एक किराना की दुकान में 75 हजार रुपये की लूट हो गई। काउंटर तोड़कर बदमाशों ने 75 हजार नकदी लूट लिया। लोगों से घिरता देख भागने की फिराक में एक बदमाश की रिवाल्वर दुकान में ही गिर गई। लूट की घटना से चौराहे के दुकानदारों में सनसनी फैल गई। रामपुर कारखाना पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बरवां मीरछापर गांव के राजेश मद्धेशिया चौराहे पर स्थित अपने मकान में ही किराने की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब दो बाइक से पांच बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। उस दौरान राजेश ग्राहक को सामान दे रहे थे। इसी बीच बदमाश दुकान में घुस गए। राजेश ने ग्राहक समझ कर उन्हें अंदर आने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। दो बदमाशों ने राजेश को पकड़ और अन्य साथियों ने काउंटर में रखे 75 हजार रुपये नकद लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। यह देख एक बदमाश ने रिवाल्वर निकाल कर राजेश पर तान दिया। हड़बड़ी में असलहा उसके हाथ से गिर गया। इसके बाद सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर देवरिया की तरफ भाग निकले। लोगों ने बसंतपुर गांव तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। मौके पर बरवां मीरछापर पिकेट पर तैनात सिपाही ओमप्रकाश सिंह और चंदन पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना देकर तत्काल नाकेबंदी कराई। थानाध्यक्ष विनय सिंह भी मौके पर पहुंचे। वहीं, दुकानदार के करीबी रितेश मद्धेशिया ने बताया कि बदमाश वारदात से पहले राजेश के घर गए थे। वहां भी गालीगलौज किया। वहां से आकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद है। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। रिवाल्वर मिलने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed