फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गिरिजा त्रिपाठी का शिक्षक पुत्र गिरफ्तार

गिरिजा त्रिपाठी का शिक्षक पुत्र गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गिरिजा त्रिपाठी का शिक्षक पुत्र गिरफ्तार
Deoria Shelter Home
देवरिया। बालगृह कांड की आरोपी गिरिजा त्रिपाठी के शिक्षक पुत्र को एसटीएफ और एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रविवार की रात कहीं भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे बस स्टेशन से पकड़ लिया। सोमवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पांच अगस्त को तत्कालीन एसपी रोहन पी. कनय ने स्टेशन रोड स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से संचालित बाल गृह बालिका में छापा मारा था। वहां 23 लड़कियां मिलीं थीं। इस मामले में संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन त्रिपाठी, बेटी और संस्थान की अधीक्षिका कंचनलता त्रिपाठी के साथ ही कई कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। गिरिजा के शिक्षक पुत्र प्रदीप त्रिपाठी को पुलिस ने कुछ दिन हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया था। बाद में एसआईटी की विवेचना में उसका भी नाम मुकदमे में आ गया। इसके बाद से ही वह फरार था। रविवार रात को एसटीएफ गोरखपुर के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह और एसआईटी के विवेचक बृजेश सिंह ने प्रदीप त्रिपाठी को बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। सोमवार को न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed