फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दशहरा में हुए विवाद को लेकर मारपीट, दो छात्र समेत 10 घायल

दशहरा में हुए विवाद को लेकर मारपीट, दो छात्र समेत 10 घायल

Wed, 24 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दशहरा में हुए विवाद को लेकर मारपीट, दो छात्र समेत 10 घायल
फोटो समाचार...
विज्ञापन

दो पक्षों में चले ईंट और पत्थर, 10 घायल
फिर आमने-सामने हुए शाहपुर और बेलवां के लोग
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चलाए ईंट-पत्थर
दशहरे के दिन विवाद के बाद से दोनों गांवों में तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। दशहरे के दिन हुए विवाद को लेकर शाहपुर और बेलवा गांव के युवक बुधवार को फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। मारपीट में एक ही पक्ष के 10 लोग घायल हो गए हैं। एक घंटे तक दोनों गांव के लोगों में मारपीट होती रही। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। बाद में एसपी के निर्देश पर गांव पहुंची फोर्स ने मामला शांत कराया।

बृहस्पतिवार की रात दुर्गा प्रतिमा को देखने बेलवा गांव के कुछ युवक शाहपुर गांव गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांव के बच्चों में विवाद हो गया और शाहपुर के युवकों ने बेलवा के लड़कों की पिटाई कर दी। शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन मेले में जा रहे शाहपुर के युवकों को बेलवा गांव के लोगों ने पीट दिया। बुधवार को शाहपुर गांव के आकाश और निकेश देवरिया स्कूल जा रहे थे। बापू बालिका इंटर कॉलेज के सामने बेलवा गांव के 10 से अधिक युवकों ने दोनों छात्रों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर दोनों छात्रों के परिवारवाले बेलवा गांव में उलाहना लेकर पहुंचे। पूछताछ के दौरान मामला बिगड़ गया और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट व पथराव में शाहपुर के जवाहर, अक्षयबर यादव, राज बहादुर यादव, हरिओम, दया प्रकाश, बिजेंद्र, गोलू और विक्रम घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद भी पुलिसकर्मियों के नहीं पहुंचने पर किसी ने सूचना एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और लोगों को शांत कराया। सभी घायल थाने पहुंचे और यहां एक घंटे तक थाना गेट पर ही पड़े रहे। पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर के क्षेत्र में होने की बात कह उन्हें बैठाए रहे। कहा कि उनके आने के बाद कागज बनेगा तो इलाज के लिए भेजेंगे। बाद में घायलों के रिश्तेदार और आसपास के लोग एंबुलेंस से सभी को पीएचसी डुमरी ले गए, जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। जवाहर की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed