फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बालिकागृह कांड का सच जानने पहुंचे सामाजिक संगठन

बालिकागृह कांड का सच जानने पहुंचे सामाजिक संगठन

Mon, 13 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
बालिकागृह कांड का सच जानने पहुंचे सामाजिक संगठन
देवरिया बालिकागृह कांड का सच जानने इलाहाबाद बाल संरक्षण समीति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बहुचर्चित बालिकागृह कांड की सच्चाई जानने के लिए इलाहाबाद और गोरखपुर से सामाजिक संगठनों के सदस्य पहुंचे। शहर में भ्रमण कर लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली और बालगृह के आस-पास के दुकानदारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

इलाहाबाद से सामाजिक संगठनों की छह सदस्यीय टीम सोमवार को देवरिया पहुंची। सदस्य सबसे पहले महिला थाना, बाल कल्याण समिति खरजरवा पहुंचे। खरजरवा में किसी से मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद सदस्य पुलिस लाइन आए, यहां पर सीडब्लूसी के अध्यक्ष श्रीकांत यादव व सदस्यों से मिलकर घटना की जानकारी ली। एसपी की गैरमौजूदगी में सीओ सिटी से मिलकर बालिका गृह में हुई घटना से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

वहीं गोरखपुर से आए मनोज सिंह और अशोक चौधरी ने प्रोबेशन कार्यालय से बालिका संरक्षण गृह से जुड़ी जानकारी कर्मचारियों से मिलकर ली। रेलवे स्टेशन रोड पर सदस्यों से बालगृह के आस-पास के दुकानदारों से बात की। इलाहाबाद से आई टीम में स्त्री मुक्ति संगठन की डॉ. निधि मिश्रा, घरेलू कामगार महिला संगठन की प्रभा, डॉ. संध्या, उपला, सुशील मान, पवन यादव शामिल रहे। सदस्यों ने बताया कि सच कुछ और ही नजर आ रहा है। फिलहाल घटना के बारे मेें विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed