फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मुकुंदपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

मुकुंदपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Fri, 06 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मुकुंदपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
hamla - फोटो : demo
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में खेत में चना उखाड़ने को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष भिड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी, पीएसी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रही है। मारपीट में घायल तीन लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मुकुंदपुर गांव में एक पक्ष के एक व्यक्ति अपने खेत में चना बोए थे। गांव के एक व्यक्ति उस खेत की सारी फसल काटकर उठा ले गए। इसे लेकर कुछ दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष इसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों से जमकर मारपीट होने लगी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय और डायल-100 मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर दोनों पक्ष के लोग घर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने घायल साजिद, जावेद और चांद आलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि विवाद दो संप्रदायों के बीच था, इसलिए क्षेत्राधिकारी सदर सीताराम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव में पीएसी और पुलिस को तैनात कर दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी सीताराम का कहना है कि चने की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस गांव में पहुंच कर मामले को शांत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed