फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रानीघाट में पोल गाड़ने को लेकर मारपीट

रानीघाट में पोल गाड़ने को लेकर मारपीट

Sun, 10 Sep 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
रानीघाट में पोल गाड़ने को लेकर मारपीट
भटनी (देवरिया)। एक गांव में बिजली का पोल गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी डंडे से लैस सपा नेता पक्ष के लोगों ने मां बेटी की पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस की पहुंचने के पहले गोलबंद लोग फरार हो गए। इसमें बिहार के कई बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन

रानीघाट गांव में विद्युतीकरण का कार्य हो रहा है। दो दिन पूर्व गांव के पोल गाड़ने को सपा नेता व प्रधान पति गुड्ीू यादव और श्रीराम यादव के बीच तकरार हो गई। इसी बात को लेकर रविवार को गुड्डू यादव चार पहिया वाहन से गांव में समर्थकों के साथ पहुंचे। हाथ में डंडा लिए युवकों ने श्रीराम यादव पक्ष के लोगों को दौड़ा लिया। सपा नेता की ओर से संख्या अधिक होने के कारण दूसरे पक्ष के लोग घर में छिप गए। श्रीराम यादव की पत्नी और इसकी बेटी की लोगों ने पिटाई कर दिया। मारपीट करने वालों में पड़ोसी प्रांत बिहार के कई शातिर बदमाश शामिल थे। चर्चा है कि इसमें कई लोग असलहा लिए थे लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी लिया। लोगों का कहना है कि अगर समय से पुलिस पहुंचती तो बिहार से आए बदमाश पकड़ लिए जाते। एसओ विजय नरायण ने बताया कि श्रीराम यादव ने तहरीर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed