फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सर्वे कर रहे लेखपाल से युवक ने की बदसलूकी, केस दर्ज

सर्वे कर रहे लेखपाल से युवक ने की बदसलूकी, केस दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सर्वे कर रहे लेखपाल से युवक ने की बदसलूकी, केस दर्ज
सर्वे कर रहे लेखपाल से बदसलूकी, केस दर्ज
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि के लिए कागजात लेने गया था लेखपाल
मेहड़ा पुरवा गांव में हुई घटना, लेखपालों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मेहड़ा पुरवा गांव में किसानों से अभिलेख लेने पहुंचे लेखपाल से गांव के युवक ने बदसलूकी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से खदेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मनबढ़ युवक पर केस दर्ज कर लिया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत गांवों में जाकर लेखपाल पात्र किसानों से संपर्क कर खतौनी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी ले रहे हैं। सोमवार को मेहड़ा पुरवा गांव में लेखपाल कैलाश यादव पहुंचे। लालचंद्र सिंह के दरवाजे पर बैठकर किसानों का कागजात ले रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी युवक जयराम शर्मा पहुंचा और लेखपाल से विवाद करने लगा। गांववालों से बोला कि कोई भी कागजात मत दीजिए, लेखपाल खतौनी में हेराफेरी कर देगा। इस पर लोग भड़क गए और लेखपाल को कागजात देने से मना कर दिए। युवक ने लेखपाल का अभिलेख भी फाड़ दिया। लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जयराम शर्मा पर सरकारी कार्य में बाधा, धमकी देने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि युवक पर केस दर्ज किया गया है। गांव में गए लेखपाल से उलझा था और सरकारी कार्य में बाधा डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed