{"_id":"5c2b9cb6bdec222d51418d2c","slug":"121546362038-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कृष्णानगर ने कब्जे में लिया सीसी टीवी का रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ कृष्णानगर ने कब्जे में लिया सीसी टीवी का रिकॉर्ड
विज्ञापन
सीओ ने कब्जे में लिया सीसीटीवी का रिकॉर्ड
सोमवार की देर रात तक चलती रही जांच
अतीक के आसपास के बंदियों का नाम और फोटो भी ली
सीसीटीवी फुटेज का डिलीट फुटेज रिकवर करने की हो रही कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। लखनऊ के कृष्णानगर के सीओ और एक इंस्पेक्टर ने सोमवार की देर शाम जिला जेल में पहुंचकर सीसीटीवी का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। अतीक अहमद के बैरक के आसपास के बंदियों से पूछताछ की और उनकी फोटो भी ली। देेर रात टीम लखनऊ लौट गई।
गोमतीनगर के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का 26 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि उसे देवरिया जेल में लाकर माफिया अतीक अहमद के इशारे पर गुर्गों ने पिटाई की और उसकी प्रापर्टी अपने नाम कराने के पेपर पर हस्ताक्षर करा लिया। जिला जेल में आने का उसका सीसीटीवी फुटेज है। कुछ देर का फुटेज डिलीट कर दिया गया है। सोमवार को लखनऊ के कृष्णानगर के सीओ और एक इंस्पेक्टर टीम के साथ आए। देवरिया साइबर सेल के दो सिपाही भी उनके साथ जेल में गए। सीओ ने सीसीटीवी फुटेज को ध्यान देखा। डिलीट किए गए फुटेज को रिकवर करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ और इंस्पेक्टर ने जेल के अंदर अतीक के बैरक के आसपास रहने वाले बंदियों से पूछताछ की। कुछ बंदियों का फोटो भी जांच टीम अपने साथ लेकर गई है। बताया जा रहा है लखनऊ में एक्सपर्ट से सीसीटीवी के डिलीट पार्ट्स को रिकवर कराने की कोशिश की जाएगी। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि लखनऊ से आई जांच टीम ने जरूरी जानकारी ली। रिकॉर्ड और जांच के बाद सोमवार की देर रात टीम लखनऊ वापस लौट गई।