फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल छोड़ा, केस दर्ज

शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल छोड़ा, केस दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
शोहदों के डर से छात्रा ने स्कूल छोड़ा, केस दर्ज
बरहज। थाना क्षेद्घ केएक गांव निवासी छात्रा मनबढ़ों के आतंक से कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी। स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया तो छात्रा ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। छात्रा के मुताबिक वह मां के साथ घर पर रहती है। रोजाना जब वह घर से कॉलेज के लिए जाती थी तो रास्ते में दो युवक फब्तियां कसते थे। विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी देते थे। युवकों की इस हरकत से छात्रा परेशान हो गई। स्थानीय पुलिस से भी छात्रा ने इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी से मिलकर मां और बेटी ने युवकों पर कार्रवाई की मांग किया। एसओ वीर बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर देईडीहा गांव निवासी दाऊ तिवारी और दया तिवारी पर छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed