फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सांस रूकने से रेप पीड़िता के पिता की हुई मौत

सांस रूकने से रेप पीड़िता के पिता की हुई मौत

Fri, 06 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सांस रूकने से रेप पीड़िता के पिता की हुई मौत
rape shimla
देवरिया। रेप पीड़िता के पिता की मौत दम घुटने से हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। वहीं गौरीबाजार पुलिस अभी तक हत्या और दुराचार के एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गांव का युवक 29 मार्च की रात घर में घुसकर दुराचार किया था। इसकी जानकारी होने पर लुधियाना में नौकरी कर रहे पीड़िता का पिता 31 मार्च को घर पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर बदलवाने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया और मामले को टरकाती रही। बेेटी के साथ हुए दुराचार और पुलिस की कार्यशैली से पिता आहत था। बृहस्पतिवार को उसकी लाश बरामदे में छत के कुंडे से लटती हुई मिली। इस वारदात के बाद पुलिस ने गांव के आरोपी अर्जुन यादव समेत तीन पर हत्या और दुराचार का केस दर्ज कर लिया। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की पैनल ने किया। इसमें हैंगिग यानी दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। वहीं दूसरे दिन भी पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा। गौरीबाजार एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि पिता दाह संस्कार में परिवार वाले परेशान हैं। इस लिए पीड़ित मेडिकल कराने के लिए नहीं आई। सांस रुकने से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed