फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कड़ी सुरक्षा में इलाहाबाद पेशी में गए पूर्व सांसद अतीक

कड़ी सुरक्षा में इलाहाबाद पेशी में गए पूर्व सांसद अतीक

Fri, 09 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में इलाहाबाद पेशी में गए पूर्व सांसद अतीक
अतीक अहमद - फोटो : self
देवरिया। पूर्व सांसद अतीक अहमद शुक्रवार की भोर में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाहाबाद कोर्ट में पेशी पर गए। पहले से ही पेशी पर जाने की जानकारी होने के चलते अतीक के तमाम समर्थक जेल के गेट के बाहर भोर में ही लक्जरी गाड़ियों के साथ खड़े थे। जैसे ही अतीक जेल से निकले समर्थकों की गाड़ियों का लंबा काफिला इलाहाबाद तक साथ-साथ चला।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल में इलाहाबाद के फूलपुर के पूर्व सांसद अतीक अहमद को देवरिया जिला जेल में शिफ्ट किया गया। अतीक के आने के बाद देवरिया जेल संवेदनशील हो गई। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किस्मत भी आजमा रहे हैं। इलाहाबाद में किसी मुकदमे में अतीक की शुक्रवार को पेशी थी। भोर में चार बजे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की गाड़ी में उन्हें बैठाया गया। जैसे ही अतीक पुलिस वाहन में बैठकर निकले, समर्थक भी लक्जरी वाहनों के साथ उनके पीछे लग गए। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में वह इलाहाबाद कोर्ट में पेशी पर गए हैं। पेशी के बाद देर रात तक उनके देवरिया आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed