{"_id":"5aa16daf4f1c1b8e778b459a","slug":"121520528815-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार झोपड़ियां जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से चार झोपड़ियां जलकर राख
Thu, 08 Mar 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू के सुरहा गांव में आग लगने से चार परिवारों के घर जल गए
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खुखुंदू। बुधवार की देर रात सुरहां गांव में आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आने से जहां एक बछिया झुलस गई वहीं एक बछिया और तीन बकरी की जलने से मौत हो गई। आगजनी से 20 हजार नकद रुपये सहित घर में रखा लाखों का सामान जल गया। उधर, गांव के लोग फायर सर्विस और पीआरबी को फोन करते रहे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। खुखुंदू थानाक्षेत्र के सुरहां प्राथमिक विद्यालय के पास प्रभावती देवी और उसके लड़के कैलाश, रमेश और बालेश्वर की रिहायशी झोपड़ी है। पिता रामकृपाल की मृत्यु के बाद तीनों भाई अपना परिवार लेकर अलग-अलग रहने लगे। प्रभावती देवी सबसे छोटे बेटे गोविंद के साथ रहती हैं। बुधवार की रात 11 बजे कैलाश की झोपड़ी में अचानक आग पकड़ लिया। झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। धुआं उठता देख बाहर सोए परिजन जगे तब तक पड़ोस में स्थित अन्य तीनों झोपड़ियों में भी आग पकड़ ली। गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आगजनी से घर में रखा चारों परिवार का 16 हजार रुपये नकदी, खाने-पीने का सारा सामान, कपड़ा, बिस्तर, पांच तख्त, तीन बकरी, एक बछिया सहित घर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीआरबी और फायर सर्विस की टीम का रात में फोन रिसीव नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना था अगर समय से गाड़ी पहुंची होती तो आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।