{"_id":"5a3947c54f1c1b4c528ba7a7","slug":"121513703365-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरौरा चौराहे पर संदिग्ध हालात में दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरौरा चौराहे पर संदिग्ध हालात में दुकान में लगी आग
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकौली। सदर कोतवाली के सरौरा चौराहे पर सोमवार की रात इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सरौरा गांव के अखिलेश्वर कुशवाहा की चौराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान है। सोमवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात के किसी समय दुकान में आग लग गई। सुबह जब लोग चौराहे की तरफ टहलने गए तो देखा की दुकान से धुंआ निकल रहा है। सूचना पर अखिलेश्वर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटर उठाया तो उसमें रखा सारा सामान जल गया था। अखिलेश्वर का आरोप है कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। उसने बताया कि 29 हजार रुपये नकद, 10 हजार रुपये कीमत का रिचार्ज, छह पीस मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए हैं। कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।