फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हनुमान मंदिर के पास सूने घर को चोरो ने खंगाला

हनुमान मंदिर के पास सूने घर को चोरो ने खंगाला

Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
हनुमान मंदिर के पास सूने घर को चोरो ने खंगाला
देवरिया। शहर के हनुमान मंदिर के पास एक सूने मकान को चोरों ने खंगाल लिया। तीन कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद समेत 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

भाटपाररानी के शंकरापुरा के रहने वाले हरदेव मणि त्रिपाठी लेखपाल थे। उनके तीन बेटे हैं। वह कैंसर से पीड़ित थे। लखनऊ पीजीआई से उनका उपचार चल रहा था। परिवार के लोगों ने उनके उपचार में खर्च होने वाले तीन लाख रुपये रखा था। कुछ दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। इसके चलते परिवार के लोग शहर की मकान में ताला बंद कर गांव चले गए थे। रविवार की शाम को उनका बेटा कंचन शहर वाली मकान पर आए। यहां का नजारा देखकर वह दंग रहे गए। तीन कमरों का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नकद समेत 12 लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने डॉ. खालिद के पट्टीदार को उठाया
देवरिया। सखनी न्यू पीएचसी के डॉक्टर अब्दुल खालिद की हत्या में पुलिस ने उनके पट्टीदार को उठाया है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed