फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया

Mon, 11 Feb 2019 11:54 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया
यूपी पुलिस - फोटो : pti
देवरिया। भाजपा के सलेमपुर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल पर हुई जिला बदर की कार्रवाई से भाजपा नेताओं में नाराजगी है। सत्ता पक्ष के सांसद व विधायकों ने जिले के आला अफसरों से बात किया। लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। सोमवार को भाजपा नेता के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया। भाजपा नेता को बलिया जिले के बैरिया थाना में हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव निवासी कन्हैयालाल जायसवाल पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भाजपा नेता पर पुलिस की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता पर जिला बदर की कार्रवाई तीन दिन पूर्व कर दिया। इसकी जानकारी जब नेताओं को हुई तो सांसद व विधायकों ने एक प्रशासनिक अफसर के पास फोन किया। लेकिन अफसर ने किसी की एक नहीं सुनी। दोपहर में सलेमपुर कोतवाली पुलिस भाजपा नेता के घर पहुंची। लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई को उसके घर की दीवार पर चस्पा कर दिया। भाजपा नेता को बलिया के बैरिया थाने में प्रत्येक दिन हाजिरी लगाने का निर्देश है। सलेमपुर कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि डीएम के यहां से जिला बदर की कार्रवाई भाजपा नेता पर हुई है। पुलिस आदेश तामिल कराने गई थी। आरोपी घर पर नहीं मिला तो दीवार पर चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed