{"_id":"5c17dc0bbdec2256b61c17d9","slug":"11545067531-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में युवक डूबा
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी में युवक डूबा, लापता
नाव से अकेले आटा लाने जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के भदिला प्रथम गांव निवासी बनारसी (20) राप्ती नदी में डूब गया। वह नाव से अकेले आटा लाने बड़हलगंज क्षेत्र के सीधेगौर जा रहा था। युवक के डूबने की जानकारी होने पर गांव के लोग नदी तट पर जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
भदिला प्रथम गांव चारों तरफ से नदी से घिरा है। लोगों की आवाजाही नाव के जरिए होती है। गांव निवासी रामविलास साहनी का बेटा बनारसी घर पर रहता है। रविवार की शाम बनारसी नदी के किनारे बंधी नाव से अकेले ही सीधेगौर के लिए चल दिया। मध्य में पहुंचने के बाद नाव डगमगाते हुए नदी में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह नदी की गहराई में चला गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मदनपुर भीष्मपाल सिंह और ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव ने ग्रामीणों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराया। 24 घंटे बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। बेटे के नदी में डूबने की जानकारी होने पर उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर ने बताया कि नदी खंगाला जा रहा है। युवक का कहीं पता नहीं चल सका है।