{"_id":"5adb6eb64f1c1b350a8b5bdf","slug":"11524330166-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मार्डर में 11 लोगों पर हत्या, बलवा का केस दर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मार्डर में 11 लोगों पर हत्या, बलवा का केस दर्ज, चार गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। ग्राम जिरासो में शुक्रवार को हुए डबल मर्डर में पुलिस ने मृतक राकेश के भाई जितेंद्र यादव की तहरीर पर गांव के ही 11 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज किया है। इसमें विजय यादव, नंदजी यादव, परमहंस और अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी कमलेश, विमलेश, विकास, अमरेश फरार है।
ग्राम जिरासो में जीउत यादव और नंदजी यादव के बीच होली के दिन बाइक को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को विवाद हत्या में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष गांव के बगल चौहान टोले में बारात जाने के लिए भोजन करने गए थे। वहीं पर भीड़ गए। किसी तरह मामला शांत हुआ था। बाद में घर जाते समय नंदजी यादव के पक्ष के लोग राड और लाठी से पीट पीटकर राजकुमार और राकेश की हत्या कर दी। दोनों चाचा-भतीजा थे। इसमें दिलीप भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के नंदजी तथा विजय को भी काफी चोटें आई हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि जितेंद्र यादव की तहरीर गांव के ही 11 लोगों पर हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा का केस दर्ज कर विजय, नंदजी, परमहंस तथा अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
जिरासो में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
भाटपाररानी। जिरासो में डबल मर्डर के बाद शनिवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दरवाजे पर महिलाओं और पशुओं के अलावा कोई नहीं दिखा। पुलिस की डर से पुरुष गांव से पलायन कर गए हैं। महिलाओं ने बताया कि पुलिस हत्या के बाद से ही गांव में जमी हुई है। पुलिस के डर से गांव के पुरुष घर छोड़कर जा चुके हैं। एक महिला ने कहा कि बाबू पुलिस ई आपन फुर्ती फगुआ के दिन भइल घटनवा में दिखवले रहित त आज हई दशा ना भइल रहित। इस बात से पता चल जाता है कि गांव के लोगों में पुलिस के प्रति कितना आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
कई थानों ने जमाया डेरा
डबल मर्डर के बाद जिरासो गांव में कई थानों की पुलिस डेरा जमाए हुए है। क्यूआरटी पुलिस ने पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया। इससे गांव के लोगों में और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अन्य आरोपी घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं। पुलिस शुक्रवार की रात भर आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां पहुंचकर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली है। इससे उनके रिश्तेदार भी डरे और सहमे हुए हैं।