फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sat, 02 Dec 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Accident
सलेमपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और एक साथी घायल हो गया। अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने में बाइक ट्रक से टकरा गई। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना के शेरवा बभनौली गांव निवासी बांके बिहारी का 32 वर्षीय बेटा अमरेंद्र उर्फ पिंटू गांव के दोस्त मोनू के साथ शनिवार को सिवान से मां के लिए दवा लाने गया था। दवा लेकर लौट रहे दोनों युवक शाम करीब पांच बजे सलेमपुर कोतवाली के मनिहारी गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई और बाइक अनियंत्रित हो गई। सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिंटू की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। लोग घायल मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
सलेमपुर। पिंटू और मोनू जिगरी दोस्त थे। अक्सर दोनों एक ही साथ देखे जाते थे। काल बनकर अचानक बाइक के सामने आई नीलगाय ने पिंटू की जीवन लीला समाप्त कर दी। इसकी खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पिंटू के एक बेटा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच जाती जान
सलेमपुर। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने जल्दीबाजी दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। लोगों की मानें तो अगर दोनों हेलमेट लगाए होते तो शायद पिंटू की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed