फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रहस्यमय ढ़ंग से चोरी हुआ रिवाल्वर दरवाजे से बरामद

रहस्यमय ढ़ंग से चोरी हुआ रिवाल्वर दरवाजे से बरामद

Mon, 28 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढ़ंग से चोरी हुआ रिवाल्वर दरवाजे से बरामद
भटनी (देवरिया) । दस दिन पहले रहस्यम ढंग से बर्थ-डे पार्टी से गायब हुआ लाइसेंसी रिवाल्वर नेता के दरवाजे पर मिला। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। इसके लिए सपा नेता कई दिनों से तांत्रिकों का चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन

पिपरा दीक्षित गांव निवासी सपा नेता ओमप्रकाश यादव के नाती का दस दिन पहले घर पर बर्थ-डे पार्टी था। इसमें उनका लाइसेंसी रिवाल्वर रहस्यमय तरीके से चोरी हो गई थी। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई थी। तलाशी के बाद रिवाल्वर नहीं मिला। सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा नेता लार इलाके के कई तांत्रिकों के पास गायब हुए रिवाल्वर की जानकारी के लिए दौड़ता रहा। सोमवार को सपा नेता ने पुलिस को रिवाल्वर मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में नेता ने बताया कि दरवाजे के पास हाता में रिवाल्वर मिला। एसओ विजय नरायण ने बताया कि रिवाल्वर कब्जे में लिया गया है। कोर्ट के जरिए सपा नेता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed