फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अश्लील मैसेज भेजने पर युवक ने दी तहरीर

अश्लील मैसेज भेजने पर युवक ने दी तहरीर

Sat, 04 May 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने पर युवक ने दी तहरीर
mobile phone - फोटो : pexels.com
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के नरौली खेम निवासी एक युवक का व्हाट्सएप नंबर कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है। व्हाट्सएप से विभिन्न नंबरों पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत के बाद हैरान युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। साइबर सेल की मदद से पुलिस छानबीन में जुट गई है। नरौलीखेम निवासी राजन यादव के मोबाइल पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया। खुद को मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि उसका व्हाट्सएप नंबर बंद हो रहा है। इसे चालू रखने के लिए ओटीपी बताइए। ओटीपी से दूसरी आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप चालू कर लिया। अब वह तमाम नंबरों पर अश्लील मैसेज भेज रहा है, जबकि राजन का व्हाट्सएप नेट पैक समाप्त होने से चार दिन से बंद था। तमाम नंबरों से फोन कर अश्लील मैसेज भेजे जाने की शिकायत के बाद परेशान राजन ने थाने में तहरीर दी। एसओ श्यामलाल यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। साइबर सेल के माध्यम से जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed