{"_id":"5c7abce3bdec2273a5197f63","slug":"111551547619-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स के एसआई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असम राइफल्स के एसआई की मौत
विज्ञापन
असम राइफल्स में तैनात जवान धर्मेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। असम राइफल्स में एसआई के पद पर तैनात मेहड़ा पुरवा निवासी धर्मेंद्र राय की शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शनिवार को सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर पहुंचे अफसरों से घरवालों से मिलकर ढांढस बंधाया। रविवार को दोपहर तक शव आने की उम्मीद जताई जा रही है।
मेहड़ा पुरवा निवासी धर्मेंद्र राय असम राइफल्स में एसआई थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नागालैंड में है। शनिवार को सुबह घरवालों को बटालियन मुख्यालय से फोनकर धर्मेंद्र के मौत की जानकारी दी गई। दोपहर में सदर एसडीएम दिनेश मिश्रा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ धर्मेंद्र के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मिलकर ढांढस बंधाया। प्रशासनिक अफसरों की मानें तो तबीयत बिगड़ने से एसआई की मौत हुई है, लेकिन घरवाले कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे है। उनका कहना है कि शुक्रवार की रात धर्मेंद्र ने उनसे बात की थी, तब तबीयत खराब होने के बारे में कोई चर्चा नहीं की थी। एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद शव पहुंचेगा। धर्मेंद्र राय की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पत्नी गीता राय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 16 वर्षीय बेटी स्मृति और 13 वर्षीय बेटी तन्नू के सिर से असमय पिता का साया उठ गया। दो भाइयों में धर्मेंद्र बड़े थे। छोटा भाई राजेश अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं।